सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत के प्रमुख बंदरगाह

 भारत के प्रमुख बंदरगाह :-

भारत में प्राकृतिक एवं कृत्रिम दोनों प्रकार के बंदरगाह है। प्रायद्विपीय भारत की समुद्री सीमा जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा एवं प. बंगाल (कुल 9 राज्य) आते है, बंदरगाह मौजूद है।

                  

भारत के प्रमुख बंदरगाह

बंदरगाह :-

  • मुंबई :- 
  1. राज्य - महाराष्ट्र
  2. यह एक प्राकृतिक पत्तन है।
  3. यह भारत का सबसे बड़ा पत्तन है।
  4. यहां से पेट्रोलियम उत्पादों तथा कार्गो का संचालन किया जाता है।
  • न्हावाशेवा :-
  1. राज्य - महाराष्ट्र
  2. इसका दूसरा नाम जवाहरलाल नेहरु पत्तन है।
  3. यह भारत का सबसे बड़ा कृत्रिम पत्तन है।
  4. यह मुंबई पत्तन का भार कम करने के लिए बनाया गया है।
  • कांडला :-
  1. राज्य - गुजरात
  2. यह एक प्राकृतिक पत्तन है।
  3. यह एक जवारीय पत्तन है।
  4. यह पश्चिमी तट का सबसे सक्रिय पत्तन है।
  5. यह भूकंप जोन-5 में स्थित है।
  • मर्मागोवा :-
  1. राज्य - गोवा
  2. यह एक प्राकृतिक पत्तन है।
  3. यह जुआरी नदी के मुहाने पर स्थित है।
  4. यह विश्व का 10 वां सबसे बड़ा लौह अयस्क निर्यातक पत्तन।
  • न्यूमंगलोर :-
  1. राज्य - कर्नाटक
  2. कुद्रेमुख से लौह अयस्क का निर्यात करने हेतु
  • कोचीन :-
  1. राज्य - केरल
  2. यह एक प्राकृतिक पत्तन है।
  3. यहां भारत का सबसे बड़ा शिपयार्ड है।
  4. यह पश्चिमी तट पर वेलिंगटन द्वीप पर स्थित है।
  • पारादीप एवं पुरी :-
  1. राज्य - ओडिशा
  2. यह मुख्यत: कोयले एवं लौह अयस्क के निर्यात के लिए बनाए गए है।
  • कोलकाता :- 
  1. राज्य - प. बंगाल
  2. यह एक नदी पत्तन है।
  3. इसे डायमंड हार्बर के नाम से भी जाना जाता है।
  4. यह एक ज्वारीय पत्तन है।
  5. गाद के जमाव को रोकने के लिए फरक्का बैराज की स्थापना की गई है।
  • हल्दिया :- कोलकाता पत्तन का भार कम करने के लिए इसे बनाया
  • विशाखापत्तनम :-
  1. राज्य - आंध्र प्रदेश
  2. यह एक प्राकृतिक पत्तन है।
  3. देश का सबसे गहरा भू-आवेष्ठित व सुरक्षित पत्तन है।
  • चेन्नई :-
  1. राज्य - तमिलनाडु
  2. यह एक कृत्रिम पत्तन है तथा यह पूर्वी तट का प्राचीनतम पत्तन है।
  • एन्नोर :-
  1. राज्य - तमिलनाडु
  2. यह एक कृत्रिम पत्तन है।
  3. इसे कामराज बंदरगाह भी कहा जाता है।
  4. सार्वजानिक निगम के रूप में स्थापित पहला पत्तन है।
  5. चेन्नई पत्तन का भार कम करने के लिए बनाया गया।
  • तूतीकोरिन :-
  1. राज्य - तमिलनाडु
  2. यह एक कृत्रिम पत्तन है।
  3. इसे मोती बंदरगाह (पर्ल पोर्ट) भी कहा जाता है।
  4. यह ISO-2002/92 प्रमाणित भारत का पहला पत्तन है।
  • पांडिचेरी बंदरगाह :- तमिलनाडु
  • कराईकल बंदरगाह :- तमिलनाडु
  • नागपत्तनम बंदरगाह :- तमिलनाडु
  • धनुषकोंडि बंदरगाह :- तमिलनाडु
  • तिरुअनंतपुरम बंदरगाह :- केरल
  • कोझीकोड बंदरगाह :- केरल
  • ओखा बंदरगाह :- गुजरात
  • द्वारका बंदरगाह :- गुजरात
  • पोरबंदर बंदरगाह :- गुजरात
  • कैम्बे बंदरगाह :- खंबात की खाड़ी (गुजरात)
  • भड़ौच :- गुजरात
  • सूरत :- गुजरात
  • काकीनाडा :- आंध्र प्रदेश
  • मछलीपट्टनम :- आंध्र प्रदेश
  • पोर्ट ब्लेयर :- द. अंडमान

टिप्पणियाँ