सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत का भूगोल | सामान्य जानकारी

                          भारतीय भूगोल

               
भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार
भारत की भौगोलिक स्थिति

  •  भारत का विस्तार = 8°4' - 37°6' उत्तरी अक्षांश 68°7' -                                    97°25' पूर्वी देशांतर
  • सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार  = 6°4'-37°6' उत्तरी अक्षांश के मध्य हैं।
  • भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किमी है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का 7 वाँ तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से देशों का घटता क्रम इस प्रकार है, रूस ,कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया,भारत, अर्जेंटीना (8 वां)
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत , विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है, जबकी जनसंख्या की दृष्टि से विश्व की जनसंख्या का 17.5% है।
  • भारत का विस्तार = उ॰ से द॰ 3214 किमी , पू॰ से प॰                                 2933 किमी है।
  • भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15200 किमी है।
  • तटीय सीमा की लंबाई 7516.6 किमी है।
  • मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लंबाई 6100 किमी है ।
  • इस प्रकार भारत की कुल सीमा की लंबाई 22716 किमी है।
         
भारत के पड़ोसी देश , सीमा की लंबाई
भारत के पड़ोसी देश

यह भी देखें : भूगोल | ब्रह्मांड | सौरमंडल की जानकारी ।

                  पृथ्वी की आंतरिक संरचना  
                                

    • भारत के 7 पड़ोसी देश व उनके साथ सीमाओं की लंबाई- 

    1. बांग्लादेश       = 4096.7 किमी 
    2. चीन               = 3488 किमी
    3. पाकिस्तान      = 3323 किमी
    4. नेपाल             = 1751 किमी
    5. म्यांनमार         = 1643 किमी 
    6. भूटान             = 699 किमी
    7. अफगानिस्तान = 106 किमी
    • कुल लंबाई  =15106.7 किमी


    • भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट है , यह वृहत निकोबार द्वीप पर है । पहले इसका नाम पिगमिलियन प्वाइंट था।
    • भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल (जम्मू कश्मीर) में है।
    • पश्चिमी बिंदु गुहार माता (गुजरात) में व पूर्वी बिंदु किवीथू (अरुणाचल प्रदेश) में है।
    • कोलाबा प्वाइंट मुंबई में , प्वाइंट कालीमेरे तमिलनाडु में है।
    • प्वाइंट पेड्रो , जाफना (श्रीलंका के उत्तर- पूर्व) में है।

    प्रमुख रेखाएं :-

    1. मैकमोहन रेखा - भारत एवम् चीन ( 1914 ई. शिमला में निर्धारित)।
    2. डुरण्ड रेखा - भारत एवम् अफगानिस्तान ( 1896 ई.) में सर डुरण्ड द्वारा निर्धारित।
    3. रेडक्लिफ रेखा - भारत और पाकिस्तान ( 1947 ई.) सर सी. जे. रेडक्लिफ द्वारा।
    4. भारत और नेपाल के मध्य कली नदी सीमा बनती है।
    5. पटकाई की पहाड़ियां भारत और म्यांनमार के मध्य सीमा बनती है।
    • भारत की मानक समय रेखा मिर्जापुर से निकलने वाली 82 1/2 ° पूर्वी देशांतर को माना गया है, जो ग्रीनविच समय से 5 1/2 घंटा आगे है।
    • मानक समय रेखा भारत के 5 राज्यो से होकर गुजरती है, उत्तरप्रदेश , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा , आंध्रप्रदेश
    • सर्वाधिक राज्यो से लगा हुआ राज्य उत्तर प्रदेश है , इसकी सीमा 8 राज्यो से लगती है।
    • गुजरात राज्य की सीमा सबसे लंबाई 1663 किमी है , इसके बाद आंध्र प्रदेश की सीमा सबसे लंबी है।
    इस प्रकार हमने आपके साथ भारत के भूगोल की सामान्य जानकारी सांझा की जो आपके एग्जाम के प्वाइंंट ऑफ व्यू से अतिमहत्वपूर्ण है और भी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे दूसरे पेजेस भी पढ़े जिसमें हमने दूसरे विषयों की जानकारी भी सांझा की है।

    अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमारी ऐसी ही ओर पोस्ट को देखिए और अपने सुझाव comments section में दीजिए।

    यह भी देखिए :-








    टिप्पणियाँ