भ्रंश के कारण धरातल पर कई प्रकार की भू-आकृतियों का जन्म होता है - भ्रंश घाटी (Rift Valley) रैम्प घाटी (Ramp Valley) भ्रंशोत्थ/ब्लाॅक पर्वत (Block Mountain) हॉर्स्ट पर्वत (Horst Mountain) भ्रश घाटी (Rift valley) :- जब दो समान्तर भ्रंशों का मध्यवर्ती भाग नीचे की और धंस जाता है, तों इस प्रकार निर्मित घाटी भ्रंश घाटी कहलाती है। इसे जर्मन भाषा में ग्राबेन ( GRABEN) कहा जाता है। सर्वप्रथम ग्रेगौरी नामक भू-गर्भशास्त्री ने अफ्रीका की महान भ्रंश घाटी को देखकर भ्रंश घाटी शब्द का प्रयोग किया था । यह भ्रंश घाटी उत्तरी सिरिया से आरंभ होकर जार्डन घाटी, आकाबा की खाड़ी, लाल सागर, अबीसीनिया और पूर्वी अफ्रीका होती हुई जाम्बेजी नदी तक लगभग 5000 किमी की लंबाई में फैली है । विश्व की अन्य प्रसिद्ध भ्रंश घाटियों में जर्मनी में वास्जेज व काले जंगल (Black forest) के मध्य राइन, अमेरिका में मृत घाटी, भारत में नर्मदा ताप्ती व ऊपरी दामोदर नदी आदि शामिल हैं । जॉर्डन का मृत सागर, अफ्रीका में न्यासा, टाँगानिका झीलें आदि भ्रश घाटियां ही हैं। भ्रंश घाटी र...