सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यप्रदेश के प्रमुख सम्मान/पुरस्कार

मध्यप्रदेश के प्रमुख सम्मान/पुरस्कार :-

  • कालिदास सम्मान -
  1. स्थापना - 1980
  2. क्षेत्र - शास्त्रीय संगीत, रूपंकर कला, रंगकर्म एवं शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में दिया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  4. वर्ष 2020 में यह सम्मान नृत्य गुरु जतिन गोस्वामी एवं उमा शर्मा को प्रदान किया गया।
  • तानसेन सम्मान -
  1. स्थापना - 1980
  2. क्षेत्र - शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  4. वर्ष 2019 में यह सम्मान विद्याधर व्यास को दिया गया।
  • शिखर सम्मान/राज्य स्तरीय सर्वोच्य शिखर सम्मान -
  1. स्थापना - 1980
  2. क्षेत्र - साहित्य, प्रदर्शनकारी कला एवं रूपंकर कला हेतु।
  3. पुरस्कार राशि - 62,000 रुपए।
  • तुलसी सम्मान -

  1. स्थापना - 1983
  2. यह आदिवासी लोक कला एवं पारंपरिक कला में योगदान हेतु केवल पुरुषों को दिया जाने वाला सम्मान है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए।
  • लता मंगेशकर सम्मान -
  1. स्थापना - 1984
  2. क्षेत्र - सुगम संगीत के क्षेत्र में।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • अखिल भारतीय इंदिरा गांधी सम्मान -
  1. स्थापना - 1985
  2. समाज में विशिष्ट योगदान हेतु।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए (वर्तमान में 5 लाख रुपए) तथा प्रशस्ति पत्र।
  • इंदिरा गांधी राज्य सम्मान -
  1. स्थापना - 1985
  2. समाज के किसी विशेष क्षेत्र में समर्पित सेवा हेतु।
  3. पुरस्कार राशि - 1 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • कबीर सम्मान -
  1. स्थापना - 1986-87
  2. क्षेत्र - भारतीय कविता के क्षेत्र में।
  3. पुरस्कार राशि - 3 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • इकबाल सम्मान -
  1. स्थापना - 1986-87
  2. यह उर्दू साहित्य में विशिष्ट योगदान हेतु दिया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • मैथिलीशरण गुप्त सम्मान
  1. स्थापना - 1987-88
  2. क्षेत्र - हिंदी कविता एवं हिंदी साहित्य के क्षेत्र में।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • शरद जोशी सम्मान
  1. स्थापना - 1992-93
  2. क्षेत्र - हिंदी व्यंग्य लेखन हेतु।
  3. पुरस्कार राशि - 1 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • कुमार गंधर्व सम्मान -
  1. स्थापना - 1992
  2. यह युवा शास्त्रीय संगीतकार को दिया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 1 लाख 25 हजार रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • महात्मा गांधी सम्मान
  1. स्थापना - 1995
  2. क्षेत्र - सामाजिक कार्य करने हेतु।
  3. पुरस्कार राशि - 10 लाख रुपए
  • देवी अहिल्या बाई सम्मान -
  1. स्थापना - 1996-97
  2. यह सम्मान आदिवासी लोक एवं परंपरागत कला के क्षेत्र में महिला को दिया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • किशोर कुमार सम्मान
  1. स्थापना - 1997-98
  2. क्षेत्र - संगीत, फिल्म निर्देशन, अभिनय, संवाद लेखन, गीत लेखन के क्षेत्र में।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • संत रविदास स्मृति सम्मान
  1. स्थापना - 2004
  2. यह सम्मान सामाजिक चेतना जाग्रत करने तथा दलित वर्गो के उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु दिया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर सम्मान -
  1. स्थापना - 2005-06
  2. यह सम्मान प्राचीन संपदा एवम् पुरातात्विक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु दिया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • चंद्रशेखर आजाद सम्मान -
  1. स्थापना - 2006-07
  2. यह सम्मान समाज सेवा एवं देश भक्ति हेतु दिया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • रानी दुर्गावती सम्मान -
  1. स्थापना - 2008
  2. यह सम्मान महिला रचनात्मकता एवं उनके प्रशासनिक नेतृत्व को प्रोत्साहन देने हेतु प्रदान किया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • ठक्कर बापा सम्मान
  1. स्थापना - 2008
  2. यह सम्मान आदिवासी समुदाय के निर्धन पीड़ित व पिछड़े लोगों के प्रति प्रेम व समतापूर्ण सेवा हेतु दिया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह सम्मान -
  1. स्थापना - 2008
  2. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • जननायक टंट्या भील पुरस्कार -
  1. स्थापना - 2008
  2. यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ आदिवासी खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 1 लाख रुपए
  • राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान
  1. स्थापना - 2013
  2. यह सम्मान राष्ट्रीयता की कविता हेतु दिया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई सम्मान
  1. स्थापना - 2013
  2. यह सम्मान अदम्य साहस, वीरता, नारी उत्थान, सामाजिक जागरूकता हेतु दिया जाता है।
  3. पुरस्कार राशि - 2 लाख रुपए तथा प्रशस्ति पत्र।
  • नानाजी देशमुख सम्मान - स्थापना - 2013
  • अरुणा शानबाग सम्मान
  1. स्थापना - 19 मई 2015
  2. पुरस्कार राशि - 1 लाख रुपए
  • दीनदयाल पोषण सम्मान - स्थापना - 11 फरवरी 2017


अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमारी ऐसी ही ओर पोस्ट को देखिए और अपने सुझाव comments section में दीजिए।

यह भी देखिए :-













मध्यप्रदेश सामान्य जानकारी | परिचय एक वाक्य में

मध्यप्रदेश का गठन




टिप्पणियाँ