सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्षों की सूची | List of MP's MLA

विधायिका :-

  • मप्र में एक सदनात्मक विधायिका (विधानसभा) है। मप्र में विधान परिषद नहीं है।
  • जम्मू कश्मीर के केंद्र - शासित प्रदेश बनने के बाद सिर्फ 6 राज्यो (उत्तर प्रदेश , बिहार , महाराष्ट्र , तेलंगाना , आंध्र प्रदेश , कर्नाटक) में विधान परिषद है।
  • मप्र के विधान सभा का नया नाम इंदिरा गांधी विधानसभा भवन है। जिसके वास्तुकार चार्ल्स कोरिया थे। इसके पूर्व विधानसभा मिंटो हॉल में लगती थी।
  • मप्र विधानसभा का गठन 1 नवंबर 1956 में मप्र के गठन के साथ ही हुआ।
  • मप्र में 230 विधानसभा सीटें है तथा 1 आंग्ल भारतीय सदस्य है।
  • 230 सीटों में से 35 सीटें अनुसूचित जाति (SC) तथा 47 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है।
  • मप्र लोकसभा की 29 सीटें है जिनमें से 4 सीटें अनुसूचित जाति (SC) तथा 6 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है।
  • राज्यसभा सीटें 11 है।
  • वर्तमान मप्र में 15 वीं विधानसभा सत्र चल रहा है।
           
विधानसभा भवन , इंदिरा गांधी विधानसभा भवन

मप्र के विधानसभा अध्यक्ष (सूची) :-

  1. पं. कुंजीलाल दुबे (पहले)  -  तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे
  2. पं. काशीप्रसाद पांडे
  3. तेजलाल टैभरे
  4. गुलशेर अहमद
  5. मुकुंद सखाराम नेवालकर
  6. यज्ञदत्त शर्मा
  7. रामकिशोर शुक्ला
  8. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल
  9. ब्रजमोहन मिश्र
  10. श्रीनिवास तिवारी            -  दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे
  11. ईश्वरदास रोहानी             -  दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे
  12. सीताशरण शर्मा
  13. एन.पी. प्रजापति 
  14. जगदीश देवड़ा (प्रोटेम स्पीकर)

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमारी ऐसी ही ओर पोस्ट को देखिए और अपने सुझाव comments section में दीजिए।

यह भी देखिए :-



मध्यप्रदेश सामान्य जानकारी | परिचय एक वाक्य में

 मध्यप्रदेश का गठन

टिप्पणियाँ