सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यप्रदेश की मिट्टियां

मध्यप्रदेश की मिट्टियां :-

भू - पृष्ठ की सबसे ऊपरी परत , जो पौधों को उगने एवं बढ़ने के लिए जीवाश्म तथा खनिज प्रदान करती है , मृदा या मिट्टी कहलाती है , अर्थात - मृदा ह्यूमस से युक्त ढीला पदार्थ है , जो पौधों के लिए आद्रता तथा आहार प्रदान करता है।
           
मध्यप्रदेश में मिट्टियों का वितरण , क्षेत्र
मप्र में मिट्टियों का वितरण एवं विस्तार

मिट्टी के प्रकार :-

   
मध्यप्रदेश में मिट्टियों के प्रकार , 5 प्रकार
मप्र में मिट्टियों के प्रकार
   
मध्यप्रदेश में मुख्यत: 5 प्रकार की मिट्टी पाई जाती है -
  1. काली मिट्टी
  • गहरी काली मिट्टी
  • साधारण काली मिट्टी
  • छिछली काली मिट्टी
 2. लाल व पीली मिट्टी
 3. जलोढ़ मिट्टी
 4. कछारी मिट्टी
 5. मिश्रित मिट्टी

  1. काली मिट्टी (47.6%) :-
  • इसे रेगुर मिट्टी के नाम से भी जाना जाता है।
  • इसे स्थानीय लोग भर्री या कन्हर भी कहते है।
  • यह मप्र में सर्वाधिक पाई जाने वाली मिट्टी है , जो मप्र के लगभग 47.6 % भाग में पाई जाती है।
  • इसका निर्माण दक्कन ट्रैप की बेसाल्ट चट्टानों के क्षरण से हुआ है।
  • इसके अंतर्गत मालवा के पठार , नर्मदा घाटी तथा सतपुड़ा पर्वत श्रंखला आती है।
  • इस मिट्टी के काले रंग का कारण लौह तत्व की अधिकता है।
  • अधिकता - फेरस (लोहा) , मैग्नीशियम , पोटाश , एल्युमिनियम तथा चुने की अधिकता।
  • कमी - नाइट्रोजन , फास्फोरस तथा जैव पदार्थ (हृयुमस) की कमी।
  • यह मिट्टी क्षारीय प्रकृति की होती है।
  • इसे स्वतः कृष्य मृदा भी कहते है।
  • प्रमुख ली जाने वाली फसलें - गेहूं , तिलहन , मूंगफली , चना , सोयाबीन , कपास आदि।
  • इस मिट्टी में जल धारण करने की क्षमता सर्वाधिक है।
  • यह दूसरी सर्वाधिक उपजाऊ मिट्टी है।
  • यह प्रदेश में 3 स्वरूप में पाई जाती है -
    1) गहरी काली मिट्टी (3.5%) :- यह मालवा के पठार , नर्मदा घाटी तथा सतपुड़ा के पश्चिमी भागो में पाई जाती है।

    2) साधारण काली मिट्टी (37%) :- यह मिट्टी मालवा के पठार का संपूर्ण उत्तरी भाग तथा निमाड़ के कुछ क्षेत्रों में पाई जाती है।

    3) छिछली काली मिट्टी (7.1%) :- इस मिट्टी का विस्तार प्रमुख रूप से सतपुड़ा पर्वत श्रंखला क्षेत्र में है।

 2. लाल - पीली मिट्टी (37%) :-

  • इसका विस्तार मप्र के पूर्वी भाग बालाघाट से बघेलखंड तक तथा बुंदेलखंड के कुछ भागों में है।
  • विशेषकर मंडला , बालाघाट , सीधी , शहडोल जिलों में।
  • इसका निर्माण मप्र में पाई जाने वाली विंध्य क्रम की चट्टानों तथा ग्रेनाइट व नीस की चट्टानों के अपरदन से हुआ है।
  • इस मिट्टी का पीला रंग फेरिक ऑक्साइड तथा लाल रंग आयरन ऑक्साइड के कारण होता है।
  • इसमें भी नाइट्रोजन , फास्फोरस , तथा ह्युमस की कमी पाई जाती है।
  • यह चावल की खेती के लिए उपयुक्त है।

 3. जलोढ़ मिट्टी :-

  • यह सभी प्रकार की मिट्टी में सबसे उपजाऊ मिट्टी है।
  • यह मुख्य रूप से मध्य भारत के पठारी भागो में पाई जाती है।
  • इसे काप मिट्टी  के नाम से भी जाना जाता है।
  • इसका निर्माण चंबल नदी द्वारा निक्षेपित पदार्थ के साथ बुंदेलखंड की नीस चट्टानों के अपरदन से हुआ है।
  • यह उदासीन प्रवृत्ति वाली मिट्टी है।
  • इसमें गेहूं , ज्वार , सरसो आदि का उत्पादन होता है।
  • जलोढ़ मिट्टी क्षेत्र में मृदा अपरदन की रेंगती हुई मृत्यु कहा जाता है।

 4. कछारी मिट्टी :-

  • यह नदियों द्वारा बहा कर लाई गई मिट्टी है जो बाढ़ के समय अपने अपवाह क्षेत्र में बिछा दी जाती है।
  • इसका विस्तार चंबल तथा उसकी सहायक नदियों के क्षेत्र में है।
  • भिंड , मुरैना , ग्वालियर में यह मिट्टी पाई जाती है।
  • इसमें गेहूं , सरसो , गन्ना , आदि फसलों का उत्पादन होता है।

  5. मिश्रित मिट्टी :-

  • मप्र के अनेक क्षेत्रो में लाल , पीली तथा काली मिट्टी मिश्रित रूप में पाई जाती है।
  • यह रीवा , पन्ना , सतना , टीकमगढ़ जिलों में यह मिट्टी पाई जाती है।
  • इसकी उर्वरता शक्ति कम है तथा इसमें नाइट्रोजन , फास्फोरस , तथा ह्युमस की कमी पाई जाती है।
  • इसमें मोटे अनाज , जैसे - ज्वार , बाजरा , मक्का आदि फसलें ली जाती है।
                इसके अलावा मप्र के दक्षिण - पूर्वी भागो में कुछ मात्रा में लेटराइट मिट्टी भी पाई जाती है , जिसका विस्तार मप्र के छिंदवाड़ा , बालाघाट आदि जिलों में है। यह मिट्टी अम्लीय प्रकृति की होती है।


अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमारी ऐसी ही ओर पोस्ट को देखिए और अपने सुझाव comments section में दीजिए।

यह भी देखिए :-


मध्यप्रदेश सामान्य जानकारी | परिचय एक वाक्य में

मध्यप्रदेश का गठन

टिप्पणियाँ