मप्र की जनगणना 2011
- 1872 में लॉर्ड मेयो के शासनकाल में भारत में पहली जनगणना हुई थी।
- परंतु विधिवत रूप से नियमित जनगणना 1881 ई. में लॉर्ड रिपन के समय प्रारंभ हुई।
- जनसंख्या संघ सूची का विषय है।
- 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
- 11 मई को मप्र में जनसंख्या नियंत्रण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- मप्र में जनगणना वर्ष 2011 में सी. चंद्रमौली (भारत जनगणना आयुक्त) के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसके प्रमुख बिंदु निम्न. है।
- जनसंख्या
- 2011 की जनगणना के अनुसार, मप्र सम्पूर्ण भारत में जनसंख्या की दृष्टि से 6 वां स्थान रखता है तथा वर्तमान में 5 वां स्थान रखता है (उप्र , महाराष्ट्र , बिहार , प. बंगाल एवं मप्र)
- मप्र की कुल जनसंख्या 7,26,26,809 है , जो देश की कुल जनसंख्या के 6% है।
- मप्र की कुल जनसंख्या में पुरुष 51.70 % है।
- मप्र की कुल जनसंख्या में महिला 48.30 % है।
- मप्र में सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले क्रमशः इंदौर , जबलपुर , सागर , भोपाल एवं रीवा है (Trick - इजसाभारी)
- मप्र में न्यूनतम जनसंख्या वाले जिले क्रमशः निवाड़ी , आगर-मालवा , हरदा , उमरिया , श्योपुर है।
- क्षेत्रफल :-
- मप्र का कुल क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किमी है जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 9.38 % है।
- मप्र क्षेत्रफल की दृष्टि से सम्पूर्ण भारत में दूसरा स्थान रखता है।
- मप्र में सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले जिले क्रमशः छिंदवाड़ा , शिवपुरी एवं सागर है।
- मप्र में न्यूनतम क्षेत्रफल वाले जिले क्रमशः निवाड़ी , दतिया , भोपाल एवं अलीराजपुर है।
- लिंगानुपात :-
- मप्र का लिंगानुपात 931 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष है, जो 2001 की जनगणना में 919 था। भारत का लिंगानुपात 943 है जो मप्र से 12 अधिक है।
- मप्र में ग्रामीण क्षेत्रों का लिंगानुपात 936 तथा शहरी क्षेत्र का 918 है।
- मप्र में सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले क्रमशः बालाघाट (1021) , अलीराजपुर , मंडला , डिंडोरी एवं झाबुआ है (Trick - बालक अली मण्डी में बुआ)
- मप्र में न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले क्रमशः भिंड (837) , मुरैना , ग्वालियर , दतिया एवं शिवपुरी है (Trick - भीम गदा शिव)
- मप्र में के चार जिलों में लिंगानुपात 1000 से ऊपर है। ये जिलें बालाघाट , अलीराजपुर , मंडला एवं डिंडोरी है।
- रीवा का लिंगानुपात , मप्र के लिंगानुपात (931) के बराबर है।
- शिशु लिंगानुपात (0 से 6 वर्ष) :-
- कुल जनसंख्या में शिशु जनसंख्या 14.5 % है।
- मप्र का शिशु लिंगानुपात 918 है, जो 2001 की जनगणना में 932 था। भारत का शिशु लिंगानुपात 919 है।
- मप्र में शिशु लिंगानुपात में 14 अंको की कमी आई है।
- मप्र में सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाले जिले क्रमशः अलीराजपुर (978) एवं डिंडोरी / मंडला (970) है।
- मप्र में न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाले जिले क्रमशः मुरैना (829) , ग्वालियर (840) एवं भिंड है।
- जनसंख्या घनत्व :-
- प्रतिवर्ग किमी में निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या जन घनत्व कहलाती है।
- जनसंख्या घनत्व = जनसंख्या / क्षेत्रफल
- मप्र का जनसंख्या घनत्व 236 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी है, जो 2001 की जनगणना में 196 था। भारत का जनसंख्या घनत्व 382 है।
- मप्र के जनसंख्या घनत्व में 40 अंको की वृद्धि हुई है।
- भारत में मप्र का जनसंख्या घनत्व में 17 वां स्थान है।
- मप्र में सर्वाधिक जन घनत्व वाले जिले क्रमशः भोपाल (855) , इंदौर (841) एवं जबलपुर है।
- मप्र में न्यूनतम जन घनत्व वाले जिले क्रमशः डिंडोरी (94) , श्योपुर (104) एवं पन्ना है।
- भिंड का जन घनत्व , भारत के जन घनत्व (382) के बराबर
- साक्षरता :-
- मप्र में साक्षरता दर 69.3 % (भारत 73 % ) है, जो 2001 की जनगणना में 63.7 % था।
- मप्र की साक्षरता दर में 5.6 % की वृद्धि हुई है।
- मप्र में सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले क्रमशः जबलपुर (81.1 %) , इंदौर एवं भोपाल है।
- मप्र में न्यूनतम साक्षरता वाले जिले क्रमशः अलीराजपुर (36.1 %) , झाबुआ एवं बड़वानी है।
- पुरुष साक्षरता - 78.70 %
- महिला साक्षरता - 59.24 %
- ग्रामीण साक्षरता - 63.94 % (भारत में 67.87 %)
- शहरी साक्षरता - 82.85 % (भारत में 84.1 %)
- सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला जबलपुर / इंदौर 87.3 % है
- सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला भोपाल 74.9 % है।
- न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाला जिला अलीराजपुर 42% है।
- न्यूनतम महिला साक्षरता वाला जिला अलीराजपुर 30.3 % है।
- जनसंख्या वृद्धि दर :-
- मप्र में जनसंख्या वृद्धि दर 20.35 % है, जो 2001 की जनगणना में 24.3% था।
- मप्र की जनसंख्या वृद्धि दर में 3.95 % की कमी आई है।
- मप्र में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिले क्रमशः इंदौर (32.9 %) , झाबुआ एवं भोपाल है।
- मप्र में न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिले क्रमशः अनूपपुर (12.3 %) , बैतूल एवं छिंदवाड़ा है।
- भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 17.7 % है।
- शहरी एवं ग्रामीण जनसंख्या
- 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 72.37 % जनसंख्या गावों में निवास करती है ।
- जबकि 27.63 % जनसंख्या शहरी है।
- प्रदेश में सर्वाधिक नगरीकरण प्रतिशत वाले जिले भोपाल (80.9 %) , इंदौर एवं ग्वालियर है।
- प्रदेश में न्यूनतम नगरीकरण प्रतिशत वाले जिले डिंडोरी (4.6 %) , अलीराजपुर एवं सीधी है।
- प्रदेश में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाले जिले डिंडोरी (95.4 %) , अलीराजपुर एवं सीधी है।
- प्रदेश में न्यूनतम जनसंख्या प्रतिशत वाले जिले भोपाल (19.1 %) , इंदौर एवं ग्वालियर है।
- सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला जिला इंदौर और न्यूनतम डिंडोरी है।
- सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला रीवा और न्यूनतम हरदा है।
- विभिन्न धर्मावलंबियों की संख्या
- हिन्दू - 90.88 %
- मुस्लिम - 6.57 %
- जैन - 0.77 %
- मप्र में अनुसूचित जाति एवं अनसूचित जनजाति जनसंख्या
- मप्र में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 1,13,42,320 है। प्रदेश में अनुसूचित जाति की संख्या प्रदेश की कुल संख्या के 15.6 % है।
- अनुसूचित जाति जनसंख्या के मामले में मप्र देश में 7 वें स्थान पर है।
- मप्र में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1,53,16,784 है। प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की संख्या प्रदेश की कुल जनसंख्या का 21.1 % है।
- अनुसूचित जनजाति जनसंख्या के मामले में मप्र देश में प्रथम स्थान पर है।
- सर्वाधिक SC जनसंख्या वाले जिले इंदौर एवं उज्जैन है।
- न्यूनतम SC जनसंख्या वाले जिले झाबुआ एवं अलीराजपुर है।
- सर्वाधिक SC जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला उज्जैन है।
- न्यूनतम SC जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला झाबुआ है।
- सर्वाधिक ST जनसंख्या वाले जिले धार एवं बड़वानी है।
- न्यूनतम ST जनसंख्या वाले जिले भिंड एवं दतिया है।
- सर्वाधिक ST जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला अलीराजपुर है।
- न्यूनतम SC जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला भिंड है।
अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमारी ऐसी ही ओर पोस्ट को देखिए और अपने सुझाव comments section में दीजिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubt please let me know