सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय एवं प्राकृतिक स्थल

मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय एवं प्राकृतिक स्थल :-

  • बेसनगर (विदिशा) :-
  1. यूनानी राजा एंटियाल किट्स ने अपने राजदूत हेलियोडोरस को विदिशा भेजा , उसने गरुड़ अंकित स्तंभ लगवाया।
  2. इसे खम्बा बाबा भी कहते है।
       
गरुड़ स्तंभ विदिशा
गरुड़ स्तंभ/खंबा बाबा , विदिशा

  • उदयपुर (गंजबासौदा (विदिशा)) :- नीलकण्ठेश्वर मंदिर (परमार वंश)।
  • ग्यारसपुर (विदिशा) :- मालादेवी मंदिरत्रिपुर सुंदरी प्रतिमा
  • बीज मंडल (विदिशा) 

  • अमरकंटक (अनूपपुर) :- 
  1. लगभग 1057 मी. ऊंचाई पर स्थित कपिल धारा एवं दुग्ध धारा प्रपात। 
  2. नर्मदा कुंड , माई की बगिया , कबीर चौरा , नव ग्रह मंदिर , आदिनाथ मंदिर , सोन मुड़ा , सांई का मंदिर। 
  3. 2005 में पवित्र नगर घोषित।
  • चित्रकूट (सतना) :- 
  1. कामदगिरि अनुसुईया आश्रम , भरत कूट तथा हनुमान धारा यही स्थित है। 
  2. यहां गधों का मेला लगता है। 
  3. 2005 में पवित्र नगर घोषित।
  • मैहर (सतना) :- 
  1. संगीतकार अलाउद्दीन खां की कर्मभूमि तथा शारदा मां का मंदिर। 
  2. 2005 में पवित्र नगर घोषित।
  • सांची स्तूप (रायसेन) :- 
  1. सम्राट अशोक द्वारा निर्मित
  2. 1989 से युनेस्को की सूची में शामिल। 
  3. बौद्ध तीर्थ स्थल।
  4. बड़ा स्तूप 36.5 मी. व्यास तथा ऊंचाई 16.4 मी. है।
  5. स्तूप की रैलिंग शुंगो ने बनवाई है।
  6. स्तूप संख्या 03 में मोग्लायान और सारिपुत्र की अस्थियां रखी है।
  7. स्तूप संख्या 01 को महास्तूप या द ग्रेट स्तूप कहा जाता है।
     
सांची स्तूप रायसेन
सांची स्तूप, रायसेन

  • मुक्तागिरी (बैतूल) :- दिगम्बर जैनियों का पवित्र तीर्थ स्थल। यह 52 मंदिर है।
           
मुक्तागिरि मंदिर बैतूल
मुक्तागिरि मंदिर बैतूल
  • उज्जैन :- 
  1. क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित।
  2. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, जंतर - मंतर, चिंतामणि गोपालजी का मंदिर, संदीपनी आश्रम, मंगलनाथ मंदिर, भृतहरि गुफा
  3. यहां 12 वर्षों में कुंभ का मेला लगता है।
  4. 2005 में पवित्र नगर घोषित।
  5. यहां वैश्या टेकरी स्तूप है।

  • ओम्कारेश्वर (खंडवा) :-
  1. नर्मदा नदी के तट पर स्थित।
  2. ओंकार मांधाता का मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, 24 अवतार सममात्रिक मंदिर, गोरी सोमनाथ मंदिर
  3. शंकराचार्य की गुफ़ाएं है।
  4. 2005 में पवित्र नगर घोषित।

  • बावनगजा (बड़वानी) :- जैन स्थल 15 वीं शताब्दी की 84 फीट ऊंची ऋषभदेव (आदिनाथ) की मूर्ति

  • खजुराहो (छतरपुर) :- 
  1. 1986 में यूनेस्को की सूची में शामिल।
  2. यहां कंदरिया महादेव मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, आदिनाथ मंदिर, नंदी मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर आदि है।
  3. यह चंदेल वंश के राजाओं द्वारा बनवाए गए मंदिरों की श्रंखला है।
  4. यहां हवाई सेवा उपलब्ध है।
     
खजुराहो मंदिर छतरपुर
खजुराहो मंदिर, छतरपुर
  • बांदकपुर (दमोह) :- हिन्दू तीर्थ स्थल है।
  • कुंडलपुर (दमोह) :- जैन तीर्थ स्थल है।
  • नोहटा (दमोह) :- यह नगर प्राचीन शिव मंदिर तथा जैन मंदिर के अवशेषों हेतु विख्यात है।

  • पचमढ़ी (होशंगाबाद) :- 
  1. यहां अप्सरा विहार, जटाशंकर, पांडव की गुफ़ाएं, प्रियदर्शनी प्वाइंट, धूपगढ़, चौरागढ़ एवं महादेव पर्वत है।
  2. सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ 1350 मी. है।
  3. इसे सतपुड़ा की रानी एवं मप्र का कश्मीर कहा जाता है।

  • बांधवगढ़ (उमरिया) :- किला व राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।
  • चंदेरी किला (अशोकनगर) :- यहां खूनी दरवाजा, धोवन मठ जैसे स्थल है।

  • पशुपति नाथ मंदिर (मंदसौर) :-
  1. 1982 में मंदिर का निर्माण हुआ। 
  2. सूर्य मंदिर मंदसौर में है।

  • सोनागिरि (दतिया) :- जैन धर्म से संबंधित 108 मंदिर है।
  • गोम्मतगिरि (इंदौर) :- भगवान बाहुबली की 27 फीट ऊंची खड़गासन प्रतिमा।
  • पीताम्बर पीठ (दतिया) :- शक्तिपीठ।
  • मांडू (धार) :- यहां जहाज महल, हिंडोला महल, रानी रूपमती का महल, बाजबहादुर महल, अशरफी महल आदि स्थित है।

  • भेड़ाघाट प्रपात (जबलपुर) :- 
  1. यह 18 मी. ऊंचा जल प्रपात है।
  2. भृगु ऋषि ने यही तपस्या की थी।
  3. बंदर कुदनी और चौसठ योगनियों के मंदिर है।

  • चचाई जलप्रपात (रीवा) : 130 मी. ऊंचा , मप्र का दूसरा सबसे बड़ा जल प्रपात (पहला - बहुटी जल प्रपात (198 मी./650 फीट)) 
       
चचाई जलप्रपात , रीवा
चचाई जलप्रपात , रीवा
  • महेश्वर (खरगोन) :-
  1. यहां पर सहस्त्र धारा जलप्रपात है।
  2. अहिल्याबाई होलकर ने इसे अपनी राजधानी बनाया था।

  • पावागिरि (खरगोन) :- 99 जैन मंदिर, दिगम्बर जैनों का तीर्थ है।
  • पुष्पगिरि (देवास) :- जैनों का तीर्थ स्थल है।
  • भरहूत स्तूप (सतना) :- बौद्ध स्तूप के साक्ष्य मिले है।

  • ओरछा (निवाड़ी) :- 
  1. यह बेतवा नदी के किनारे स्थित दर्शनीय स्थल है।
  2. इसकी स्थापना बुंदेला शासक रुद्र प्रताप ने की थी।
  3. यहां राजाराम मंदिर, चतुर्भुज महल, लक्ष्मीनारायण मंदिर, हरदौल महल, चंद्रशेखर आजाद की साधना स्थली है।

  • भोपाल :-
  1. भोपाल नगर परमारवंशी राजाभोज ने बसाया था।
  2. दर्शनीय स्थल - ताज-उल-मस्जिद , जामा मस्जिद, लक्ष्मीनारायण मंदिर, बिड़ला संग्रहालय, भारत भवन, इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, बड़ी व छोटी झील

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमारी ऐसी ही ओर पोस्ट को देखिए और अपने सुझाव comments section में दीजिए।

यह भी देखिए :-




मध्यप्रदेश सामान्य जानकारी | परिचय एक वाक्य में

 मध्यप्रदेश का गठन

टिप्पणियाँ