सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यप्रदेश में सिंचाई | नहर

मध्यप्रदेश में सिंचाई  :-

  • अपर्याप्त वर्षा अथवा अवर्षा की स्थिति में कृत्रिम रूप से फसलों को पानी देना सिंचाई कहलाता है।
  • मप्र में सबसे पहले सिंचाई के लिए तालाब चंदेल वंश के शासकों ने बुंदेलखंड क्षेत्र में बनवाए थे।
  • मप्र में सबसे पहली नहर 1923 में बालाघाट जिले में वैनगंगा नहर बनाई गई थी।

मध्यप्रदेश में सिंचाई के प्रमुख साधन  :-

  1. कुएं एवम् नलकूप (69.49%)
  2. नहरें (17.8%)
  3. तालाब (2.3%)

  • कुएं एवम् नलकूप :- 
  1. मध्यप्रदेश की कुल सिंचाई का 69.49% (प्रथम स्थान) कुएं एवम् नलकूप के द्वारा होता है।
  2. नलकूपों द्वारा सिंचाई में अग्रणी क्षेत्र - मालवा पठार , चंबल बेसिन , बुंदेलखंड उच्च भूमि तथा मध्य नर्मदा एवम् सतपुड़ा क्षेत्र
  3. मप्र में सर्वाधिक कुएं एवम् नलकूप पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है।
  4. मप्र में नलकूपों की सर्वाधिक संख्या उज्जैन जिले में है।
  5. तथा घनत्व की दृष्टि से इंदौर प्रथम स्थान पर है।
  6. कुओं से सिंचाई मु्ख्यतः मालवा के पठार एवम् प्रदेश के उत्तरी जिलों में होती है।

  • नहरें :-
  1. मप्र में नहरों द्वारा 17.8% सिंचाई होती है।
  2. मप्र में चंबल घाटी में मुरैना , ग्वालियर , भिंड , श्योपुर , बुंदेलखंड में टीकमगढ़ , छतरपुर तथा नर्मदा घाटी क्षेत्र में होशंगाबाद , विदिशा , रायसेन , आदि जिलों में नहरों से सिंचाई की जाती है।
  • तालाब :-
  1. प्रदेश की कुल सिंचाई में तालाब का योगदान 2.3% है।
  2. प्रदेश में मुख्यत: तालाब से सिंचाई छिंदवाड़ा , बालाघाट , एवम् सिवनी जिले में की जाती है।

महत्वपूर्ण तथ्य :-

  • मध्यप्रदेश के सर्वाधिक सिंचित जिले - होशंगाबाद ,ग्वालियर , दतिया , टीकमगढ़ , श्योपुर , मुरैना है।
  • जबकि न्यूनतम सिंचित जिले - डिंडोरी , अनूपपुर , मंडला , शहडोल है।
  • मप्र में 5 जिलों को अत्यधिक भूमिगत जल के दोहन के कारण काले जिलों की सूची में रखा गया है - 1)मंदसौर 2)शाजापुर 3)उज्जैन 4)रतलाम 5)इंदौर  {Trick - MSURI (मसूरी)}
  • मप्र में सर्वाधिक भूमिगत जल भंडार होशंगाबाद एवम् सबसे कम बुरहानपुर में है।
  • मप्र में पवन चक्की से सर्वाधिक सिंचाई इंदौर में होती है।
  • मप्र में सर्वाधिक सिंचित फसल गेहूं है।
  • मप्र में नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण का गठन 1980 में किया गया।
  • मप्र में भूमिगत जल का भंडार 2.25 करोड़ एकड़ फीट है।

मध्यप्रदेश की प्रमुख नहरें  एवं संबंधित नदी :-                        

  • चंबल (चंबल नहर से मुरैना और अम्बाह नहर निकली) - चंंबल
  • तवा नहर - तवा
  • हलाली नहर - बेतवा
  • बारना नहर - बारना
  • वैनगंगा नहर - वैनगंगा 
  • माही नहर - माही 
  • नर्मदा(इंदिरा नहर) - नर्मदा
यह भी देखें :

मध्यप्रदेश सामान्य जानकारी | परिचय एक वाक्य में

मध्यप्रदेश का गठन

टिप्पणियाँ