मध्यप्रदेश में सिंचाई :-
- अपर्याप्त वर्षा अथवा अवर्षा की स्थिति में कृत्रिम रूप से फसलों को पानी देना सिंचाई कहलाता है।
- मप्र में सबसे पहले सिंचाई के लिए तालाब चंदेल वंश के शासकों ने बुंदेलखंड क्षेत्र में बनवाए थे।
- मप्र में सबसे पहली नहर 1923 में बालाघाट जिले में वैनगंगा नहर बनाई गई थी।
मध्यप्रदेश में सिंचाई के प्रमुख साधन :-
- कुएं एवम् नलकूप (69.49%)
- नहरें (17.8%)
- तालाब (2.3%)
- कुएं एवम् नलकूप :-
- मध्यप्रदेश की कुल सिंचाई का 69.49% (प्रथम स्थान) कुएं एवम् नलकूप के द्वारा होता है।
- नलकूपों द्वारा सिंचाई में अग्रणी क्षेत्र - मालवा पठार , चंबल बेसिन , बुंदेलखंड उच्च भूमि तथा मध्य नर्मदा एवम् सतपुड़ा क्षेत्र।
- मप्र में सर्वाधिक कुएं एवम् नलकूप पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है।
- मप्र में नलकूपों की सर्वाधिक संख्या उज्जैन जिले में है।
- तथा घनत्व की दृष्टि से इंदौर प्रथम स्थान पर है।
- कुओं से सिंचाई मु्ख्यतः मालवा के पठार एवम् प्रदेश के उत्तरी जिलों में होती है।
- नहरें :-
- मप्र में नहरों द्वारा 17.8% सिंचाई होती है।
- मप्र में चंबल घाटी में मुरैना , ग्वालियर , भिंड , श्योपुर , बुंदेलखंड में टीकमगढ़ , छतरपुर तथा नर्मदा घाटी क्षेत्र में होशंगाबाद , विदिशा , रायसेन , आदि जिलों में नहरों से सिंचाई की जाती है।
- तालाब :-
- प्रदेश की कुल सिंचाई में तालाब का योगदान 2.3% है।
- प्रदेश में मुख्यत: तालाब से सिंचाई छिंदवाड़ा , बालाघाट , एवम् सिवनी जिले में की जाती है।
महत्वपूर्ण तथ्य :-
- मध्यप्रदेश के सर्वाधिक सिंचित जिले - होशंगाबाद ,ग्वालियर , दतिया , टीकमगढ़ , श्योपुर , मुरैना है।
- जबकि न्यूनतम सिंचित जिले - डिंडोरी , अनूपपुर , मंडला , शहडोल है।
- मप्र में 5 जिलों को अत्यधिक भूमिगत जल के दोहन के कारण काले जिलों की सूची में रखा गया है - 1)मंदसौर 2)शाजापुर 3)उज्जैन 4)रतलाम 5)इंदौर {Trick - MSURI (मसूरी)}
- मप्र में सर्वाधिक भूमिगत जल भंडार होशंगाबाद एवम् सबसे कम बुरहानपुर में है।
- मप्र में पवन चक्की से सर्वाधिक सिंचाई इंदौर में होती है।
- मप्र में सर्वाधिक सिंचित फसल गेहूं है।
- मप्र में नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण का गठन 1980 में किया गया।
- मप्र में भूमिगत जल का भंडार 2.25 करोड़ एकड़ फीट है।
मध्यप्रदेश की प्रमुख नहरें एवं संबंधित नदी :-
- चंबल (चंबल नहर से मुरैना और अम्बाह नहर निकली) - चंंबल
- तवा नहर - तवा
- हलाली नहर - बेतवा
- बारना नहर - बारना
- वैनगंगा नहर - वैनगंगा
- माही नहर - माही
- नर्मदा(इंदिरा नहर) - नर्मदा
यह भी देखें :
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubt please let me know