प्रमुख खेल पुरस्कार
- द्रोणाचार्य पुरस्कार:-
- स्थापना : 1985
- यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खेल प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाता है।
- इसके अंतर्गत प्रशिक्षक को 5 लाख रुपए नगद धनराशि प्रदान की जाती है।
- यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 29 अगस्त (राष्ट्रीय खेल दिवस) को प्रदान किया जाता है।
- अर्जुन पुरस्कार :-
- स्थापना : 1961
- यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा विभिन्न खेलों से संबंधित श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
- इसका नामकरण महाभारत के महान वीर अर्जुन के नाम पर किया गया है।
- इसमें पुरस्कार स्वरूप अर्जुन की कांस्य मूर्ति , एक प्रशस्ति पत्र और 5-5 लाख (वर्ष 2009 से) रुपए की नगद राशि प्रदान की जाती है।
- यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 29 अगस्त (राष्ट्रीय खेल दिवस) को प्रदान किया जाता है।
- ध्यानचंद पुरस्कार :-
- स्थापन : 2002
- जीवन भर की उपलब्धियों के लिए इस पुरस्कार को प्रारंभ किया गया।
- इसके तहत वर्ष 2009 से 5-5 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है।
- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार :-
- स्थापना : 1991
- यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने विचाराधीन वर्ष में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की हो।
- इस पुरस्कार के तहत 7.5 लाख की धनराशि प्रदान की जाती है।
- के. के. बिड़ला फाउंडेशन खेल पुरस्कार :-
- स्थापना : 1991
- यह पुरस्कार प्रायः एक पुरुष एवं एक महिला खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है।
- सिएटल इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर पुरस्कार :-
- स्थापना : 1997
- यह पुरस्कार अंको के आधार पर टेस्ट मैचों व एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में पृथक-पृथक सर्वश्रेष्ठ टीम को प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत $20 हजार की धनराशि CEAT (सिएट) द्वारा प्रदान की जाती है।
- शतरंज ऑस्कर :-
- स्थापना : 1967
- इस पुरस्कार की स्थापना जॉर्ग पुइग (jorge Puig) द्वारा की गई थी।
- बीच में 8 वर्ष तक बंद रहने के बाद 1995 ई. से यह पुरस्कार रूस की शतरंज पत्रिका '64' द्वारा दिया जा रहा है।
- लाॅरियस विश्व खेल पुरस्कार :-
- स्थापना : 2000
- यह पुरस्कार विश्व खेल अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार को खेल जगत का ऑस्कर कहा जाता है।
अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमारी ऐसी ही ओर पोस्ट को देखिए और अपने सुझाव comments section में दीजिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubt please let me know