ओलंपिक खेल :-- ओलंपिक खेलों की शुरुआत यूनान के ओलंपिया शहर में 776 ईसा पूर्व से हुई।
- पहली बार यह खेल ग्रीक देवता ज्यूस के सम्मान में खेला गया।
- तब से ये खेल 4 वर्षों में एक बार 394 ई. तक खेले गए।
- रोम के राजा थियोडोसियस के आदेश के कारण इन खेलों का आयोजन बंद कर दिया गया।
- आधुनिक ओलंपिक खेलों का प्रारम्भ 1896 ई. को फ्रांस के बैरोन पियरे डी कोबार्टिन के प्रयासों से यूनान के एथेंस शहर में हुआ।
- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 1894 ई. में सखोन नामक स्थान पर हुई थी। इसका मुख्यालय लोसाने (स्विट्जरलैंड) में है।
ओलंपिक के आदर्श :-- ओलंपिक ध्वज :- बैरोन पियरे डी कोबार्टिन के सुझाव पर 1913 में ओलंपिक ध्वज का सृजन हुआ। इसे सर्वप्रथम 1920 के एंटवर्प (बेल्जियम) ओलंपिक में फहराया गया। इसमें सिल्क के बने ध्वज के मध्य में 5 रंगीन चक्र एक - दूसरे से मिले है जो विश्व के छ: महाद्वीपों को दर्शाते है।
 |
| ओलंपिक ध्वज |
| नीला चक्र | यूरोप |
| पीला चक्र | एशिया |
| काला चक्र | अफ्रीका |
| हरा चक्र | ऑस्ट्रेलिया |
| लाल चक्र | उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका
|
- ओलंपिक का उद्देश्य :- 1897 में फादर डिडोन द्वारा रचित सिटियस, अल्टियस, फोर्टियस लैटिन भाषा में ओलंपिक के उद्देश्य है। जिनका अर्थ तेज, ऊंचा, बलवान है। इसे सर्वप्रथम 1920 के एंटवर्प (बेल्जियम) ओलंपिक खेलों में प्रस्तुत किया गया।
- ओलंपिक मशाल :- इसे जलाने की शुरुआत 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक से हुई तथा इसके वर्तमान स्वरूप को 1936 में हुए बर्लिन ओलंपिक से अपनाया गया। इस मशाल को खेल शुरू होने के कुछ दिन पूर्व यूनान के ओलंपिया में हेरा मंदिर के सामने सूर्य की किरणों से प्रज्वलित किया जाता है।
- ओलंपिक पदक :- प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को क्रमशः - स्वर्ण , रजत , कांस्य पदक दिए जाते है।
ओलंपिक खेलों की सूची :-| क्र. | वर्ष | स्थान (देश) |
| 1 | 1896 | एथेंस (यूनान) |
| 2 | 1900 | पेरिस (फ्रांस) |
| 3 | 1904 | सेंट लुईस (USA) |
| 4 | 1908 | लंदन (ब्रिटेन) |
| 5 | 1912 | स्टॉकहोम (स्वीडन) |
| 6 | 1916 | बर्लिन (जर्मनी)-प्रथम विश्व युद्ध के कारण स्थगित |
| 7 | 1920 | एंटवर्प (बेल्जियम) |
| 8 | 1924 | पेरिस (फ्रांस) |
| 9 | 1928 | एम्स्टर्डम (हॉलैंड) |
| 10 | 1932 | लॉस एंजिल्स (USA) |
| 11 | 1936 | बर्लिन (जर्मनी) |
| 12 | 1940 | टोक्यो (जापान)-द्वितीय विश्व युद्ध के कारण स्थगित |
| 13 | 1944 | लंदन (ब्रिटेन)-द्वितीय विश्व युद्ध के कारण स्थगित |
| 14 | 1948 | लंदन (ब्रिटेन) |
| 15 | 1952 | हेलसिंकी (फिनलैंड) |
| 16 | 1956 | मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) |
| 17 | 1960 | रोम (इटली) |
| 18 | 1964 | टोक्यो (जापान) |
| 19 | 1968 | मैक्सिको सिटी (मैक्सिको) |
| 20 | 1972 | म्यूनिख (प. जर्मनी) |
| 21 | 1976 | मांट्रियल (कनाडा) |
| 22 | 1980 | मास्को (USSR) |
| 23 | 1984 | लाॅस एंजिल्स (USA) |
| 24 | 1988 | सियोल (द. कोरिया) |
| 25 | 1992 | बार्सिलोना (स्पेन) |
| 26 | 1996 | अटलांटा (USA) |
| 27 | 2000 | सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) |
| 28 | 2004 | एथेंस (यूनान) |
| 29 | 2008 | बीजिंग (चीन) |
| 30 | 2012 | लंदन (ब्रिटेन) |
| 31 | 2016 | रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) |
| 32 | 2020 | टोक्यो (जापान) - कोरोना वायरस के कारण स्थगित |
| 33 | 2024 | पेरिस (फ्रांस) - प्रस्तावित |
| 34 | 2028 | लॉस एंजिल्स (USA) - प्रस्तावित |
- टोक्यो ओलंपिक के शुभंकर का नाम मिराइतोवा तथा सोमाइटी है।
- लंदन में सर्वाधिक तीन बार (1908 , 1948 , 2012) ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया है।
अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमारी ऐसी ही ओर पोस्ट को देखिए और अपने सुझाव comments section में दीजिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubt please let me know